शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया,बिहार।
बेतिया पूजहां पथ में बरवाबरी गांव के समीपअज्ञात वाहन की ठोकर से एक बाइक सवार युवक,पटरखा का गांव निवासी,किशोरी लाल चौधरी के पुत्र,अमर चौधरी,उम्र 28 वर्ष की मौत हो गई है।युवक अपनी पत्नी का जीएमसीएच अस्पताल में खाना देकर लौट रहा था,इसी दौरान यह घटना घट गई।मनवापुल थाना अध्यक्ष,नरेश कुमार ने संवाददाता को बताया कि अमर चौधरी की मृत्यु अज्ञात वाहन के ठोकर से हो गई है, इन के शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है,परिजनों की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज पर कार्रवाई की जाएगी। मृतक के साला,मनजीत कुमार ने संवाददाता को बताया कि उनकी पत्नी, माला देवी का सिजेरियनऑपरेशन जीएमसीएच में हुआ था, इनको इस ऑपरेशन से बेटा हुआ था,जिसकोअपने घर पतरखा से अपनी पत्नी को खाना देकर गांव लौट रहे थे,तभी अज्ञात वाहन के चपेट में आने से यह घटना हो गई, इस घटना के बाद परिवार जनों में मातमी सन्नाटा छा गया है,उनकी पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल है।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.