करुणाकर राम त्रिपाठी
परतावल, महराजगंज, उत्तर प्रदेश।
महराजगंज जनपद के नगरपंचायत परतावल त्रिपाठी चौक पर स्थित प्रेम नारायण कृष्ण इंटरमीडिएट कॉलेज पर आज विद्यालय के प्रधानाचार्य पंकज कृष्ण त्रिपाठी ने बच्चों के साथ मिलकर विद्यालय परिसर में आम एवं नीम के वृक्षों को लगाया और सभी बच्चों एवं विद्यालय में उपस्थित सभी स्टाफ़ को एक एक वृक्ष लगाने के लिए अपील किया।
इस वृक्षारोपण कार्यक्रम के दौरान राजकुमार तिवारी, डीपी उपाध्याय, सुप्रिया सिंह सहित समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.