-झुंझुनूं में होगा शहादत को सलाम कार्यक्रम, सांसद इमरान प्रतापगढ़ी होंगे मुख्य अतिथि
-कार्यक्रम में सेना के कई वरिष्ठ अधिकारी, ब्यूरोक्रेट्स, कवि, लेखक, संत-महात्मा, गद्दीनशीन, समाजसेवी आदि होंगे अतिथि
जयपुर/झुंझुनूं, (ब्यूरो): कारगिल विजय दिवस की 25वीं वर्षगांठ सिल्वर जुबली के रूप में समारोहपूर्वक मनाई जाएगी। इस मौके पर 26 जुलाई को दोपहर 1 बजे जिला मुख्यालय स्थित कर्बला मैदान, रोडवेज बस डिपो के पास, झुंझुनूं में एक विशाल कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। शहादत को सलाम नामक इस कार्यक्रम में शेखावाटी (झुंझुनूं, चूरू, सीकर, नीम का थाना) के कारगिल युद्ध में विजेता योद्धाओं एवं शहीदों की वीरांगनाओं का सम्मान किया जाएगा।
कार्यक्रम आयोजक डॉ. सलाउदीन चोपदार फाउंडेशन के डायरेक्टर एवं राजस्थान मदरसा बोर्ड के चेयरमैन एमडी चोपदार ने आज यहां मीडिया से रूबरू होते हुए बताया कि कार्यक्रम में शेखावाटी के सभी पूर्व सैनिक एवं उनके परिजन एवं देशभक्त लोग शिरकत करेंगे। सम्मान समारोह में राज्यसभा के सांसद एवं प्रखर वक्ता इमरान प्रतापगढ़ी एवं मेजर जनरल एजेबी जैनी तथा डॉ. सलाऊदीन चोपदार फाउंडेशन के चैयरमेन डॉ. सत्तार दीवान दोपहर 12 बजे दिल्ली से झुंझुनूं हवाई पट्टी पर पहुंचेंगे। जहां उनका पूर्व सैनिकों एवं फाउंडेशन के पदाधिकारियों एवं विभिन्न संगठनों द्वारा स्वागत किया जाएगा। चोपदार ने बताया कि इमरान प्रतापगढ़ी एवं मेजर जनरल एजेबी जैनी पीरूसिंह स्मारक एवं शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर सर्किट हाउस जाएंगे। चोपदार ने बताया कि कार्यक्रम के अतिथि लेफ्टिनेंट जनरल एसपीएस कटेवा, ब्रिग्रेडियर अजीत सिंह, पूर्व आईएएस अधिकारी अशफाक हुसैन, कर्नल शौकत अली सड़क मार्ग से जयपुर से झुंझुनूं सुबह 11 बजे पहुंचेगे। वे पीरू सिंह स्मारक एवं शहीद स्मारक पर पुष्पाजंलि अर्पित कर सर्किट हाउस जाएंगे।
शहीदों की वीरांगना, कारगिल योद्धा एवं गेलेन्ट्री अवार्ड सहित 130 लोगों का होगा सम्मान
चोपदार ने बताया कि सभी अतिथि दोपहर1 बजे सभा स्थल पहुंचेंगे, जहां उनका आर्मी बैंड द्वारा स्वागत होगा एवं कार्यक्रम स्थल पर ही बनाए गए मेमोरियल पर पुष्पाजंलि अर्पित कर मंच ग्रहण करेंगे। कार्यक्रम में कारगिल शहीदों की वीरांगना, कारगिल योद्धा एवं गेलेन्ट्री अवार्ड सहित 130 लोगों का सम्मान होगा एवं कार्यक्रम में देशभक्त कवि विवेक पारीक, रूकसाना खान अपनी प्रस्तुति देंगे। संयोजक एमडी चोपदार ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई है। उन्होंने आमजन से एवं सभी पूर्व सैनिकों एवं शहीद परिवारों से कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की है।
ये रहे उपस्थित इस अवसर पर कर्नल शौकत अली, कैप्टन टीपू सुल्तान, कैप्टन सुल्तान खान, कैप्टन लाल खां, कैप्टन लियाकत खां, कैप्टन सरवर खां, कैप्टन ताराचन्द, कैप्टन असलम खां, कैप्टन राजकुमार, कैप्टन युनुस खां, कैप्टन हफीज खां, कैप्टन भंवर सिंह, कैप्टन अहजर खां, नायब सुबेदार इकरार खां, हवलदार इरशाद खां, हवलदार मुश्ताक खां, हवलदार आबिद खां, हवलदार शफी खां, हवलदार खान बहादुर, कॉमरेड इन्द्राज सिंह, कैप्टन तुराब अली, हवलदार जाकिर खां, सुबेदार इकबाल खां, सुबेदार रफीक खां, कैप्टन एजाज, नायक इकबाल, हवलदार इकराज खां, सुबेदार आमीन खां, कैप्टन संतकुमार, सुबेदार मेजर अजीज खां, कैप्टन इरशाद खां, सुबेदार जगशेर खां, सुबेदार बहादुर सिंह, सुबेदार इकबाल खां, लियाकत खां, सुबेदार इंतजार, इकबाल खां, सुबेदार अकरम खान, कैप्टन रफीक खां, कैप्टन अयूब खान, महावीर सिंह झाझड़ियां, इकबाल लालपुरियां, शफी खां, पदम सिंह शेखावत, भंवरु सिंह शेखावत, राजेश सिंह शेखावत, जयराम सिंह शेखावत, नरेन्द्र सिंह शेखावत, दिव्यांशु सिंह शेखावत, मनवर दीवान, इमरान राईन, इमरान फारूकी, इरफान खान, असलम खां, प्रवीण शर्मा, अजहर हुसैन आदि मौजूद थे।
...फोटो कैप्शन... मीडिया से रूबरू होते कार्यक्रम संयोजक डॉ. सलाउदीन चोपदार फाउंडेशन के डायरेक्टर एवं राजस्थान मदरसा बोर्ड के चेयरमैन एमडी चोपदार व अन्य।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.