Tranding

माले नेता राजू वारसी पर जानलेवा हमला करने वाले की गिरफ्तारी को लेकर 30 जुलाई को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन..

हाजीपुर/ महुआ (वैशाली) भाकपा माले जिला सचिव विशेश्वर प्रसाद यादव 17 जुलाई को मोहर्रम का जुलूस समाप्ति के बाद सांप्रदायिक गुंडों के हमले के कारण जीवन मौत से जूझ रहे माले नेता राजू वारसी से मिलने महुआ पहुंचे।

विदित हो कि 17 जुलाई को 8 बजे रात्रि में महुआ के गांधी चौक पर मोहर्रम के जुलूस के अंदर कुछ उपद्रवियों ने जय श्री राम और अल्लाह पैगंबर मुर्दाबाद सहित अन्य अपशब्दों का प्रयोग कर संप्रदायिक हिंसा भड़काने की कोशिश की थी।मोहर्रम कमेटी के लोगों ने उन उपद्रवियों को पुलिस के हाथों सौंप दिया था।उसके बाद तत्काल मोहर्रम का जुलूस समाप्त कर दिया गया।माले नेता राजू वारसी जो मोहर्रम के जुलूस में शामिल नहीं थे और उसके कर्ता धर्ता भी नहीं थे।किसी स्थानीय लोगों के साथ बातचीत में उलझ कर वहीं रह गए।महुआ पुलिस ने गिरफ्तार उपद्रवियों को मोहर्रम के जुलूस के प्रस्थान होते ही उन उपद्रवियों को छोड़ दिया।अफवाह फैलाने की इरादे से मार हो गया,मार हो गया,हल्ला करते हुए वे लोग गोला रोड की तरफ इकट्ठा हो गये।राजू वारसी को लगा की सही में किसी से झंझट हो गया।वे अकेले पैदल ही उस ओर बढ़ गए।जहां दर्जन भर उपद्रवियों ने इन पर हमला करके गंभीर रूप से घायल कर दिया।20 जुलाई को महुआ थाना कांड संख्या 620 /24 दर्ज हुआ परंतु अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।जिसके कारण उपद्रवियों का हौसला आसमान पहुंच गया।वे लोग केस उठाने के लिए धमकी दे रहे हैं।केस नहीं उठाने पर झूठा मुकदमा करने और फिर से स्वस्थ होकर बाहर निकलने पर पिटाई करने की धमकी दे रहे हैं।ऐसी स्थिति में भाकपा माले ने 30 जुलाई को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर डीएम और एसपी को ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया है।श्री यादव ने महुआ के सभी न्याय प्रिय लोगों,संविधान और लोकतंत्र पर विश्वास रखने वाले सांप्रदायिक सौहार्द और एकता को मजबूत करने की चाहत रखने वाले नागरिकों से 30 जुलाई को 12 बजे दिन में जिला मुख्यालय पर आयोजित प्रदर्शन में शामिल होने की अपील किया।

Karunakar Ram Tripathi
134

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.