माफिया एवं सूदखोरों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया
अपराध से अर्जित की गई चल - अचल संपत्तियों का पता लगा कुर्की और जप्तिकरण का दिया निर्देश
रिपोर्ट - धनंजय शर्मा
बलिया। पुलिस उपमहानिरीक्षक परिक्षेत्र आजमगढ़ वैभव कृष्ण ने नवागत पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर के संग शुक्रवार को पुलिस लाइन स्थित सभागार में पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। जिसमें अपराध नियंत्रण व कानून व्यवस्था की समीक्षा कर बैठक में आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।
उक्त बैठक में डीआईजी ने जनपद में माफियाओं व सूदखोरों के विरुद्ध भी कठोर से कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। वही थानों में अपनी समस्या को लेकर आये जनता के प्रति अच्छा व्यवहार करने के लिए भी डीआईजी ने निर्देशित किया। कहा कि जनता के प्रार्थना पत्र का समय से निस्तारण करें।और थानों व कार्यालयों में साफ- सफाई का विशेष ध्यान रखें। महिला संबंधित अपराध की रोकथाम व तत्काल कार्रवाई के लिए आवश्यक दिशा- निर्देश दिया। कहा कि पूर्व में हुई हत्या, डकैती, लूट, नकबजनी एवं महिला संबंधी अपराधों में शामिल अपराधियों के विरुद्ध गुंडा एक्ट, गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई करें। वही अपराधीयों की हिस्ट्रीशीट खुलवाने एवं गैग पंजीकृत कराने की कार्रवाई भी की जाए।ऐसे अपराधी जिस पर गैंगेस्टर की कार्रवाई हुई हो और उनके द्वारा अपराध से अर्जित की गई चल - अचल संपत्तियों का पता लगाकर कुर्की व जप्तिकरण की कार्रवाई करें।
इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक( उत्तरी) अनिल कुमार झा, समस्त क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी, व शाखा प्रभारी सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.