शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया , बिहार।
रामनगर में पासपोर्ट सेवा केंद्र खुलने की सूचना,बाल्मीकि नगर सांसद सुनील कुमार ने संवाददाता को दी है।उन्होंने संवाददाता को बताया कि रामनगर में पासपोर्ट सेवा केंद्र खुल जाने से यहां के लोगों के बेतिया जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।स्थानीय आवेदकों को काफी राहत मिलेगी,इसकी जानकारी देते हुए बताया कि इसको लेकर उनके द्वारा संसद में विदेश मंत्रालय से साथ सवाल किया गया था,जिसके जवाब में विदेश मंत्रालय की ओर से बताया गया कि रामनगर में पासपोर्ट सेवा केंद्र खोलने की कवायद शुरू की गई है,इसको लेकर विभाग की ओर से भूमि की पहचान करने का निर्देश जारी किया गया है, रामनगर में पासपोर्टऑफिस की स्वीकृति में देवराज इलाके का महत्वपूर्ण योगदान माना जा रहा है,इस सेवा केंद्र के खुल जाने से न केवल पासपोर्ट आवेदन की प्रक्रियाआसान होगी,बल्कि इस क्षेत्र में विकास को बढ़ावा मिलेगा। सांसद,सुनील कुमार ने इस पहल के लिए सरकार का धन्यवाद करते हुए कहा कि रामनगर में पासपोर्ट सेवा केंद्र खुलने से स्थानीय लोगों को बहुत सुविधा मिलेगी।।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.