Tranding

3 फीट जमीनी विवाद को लेकर भतीजे ने चाचा को पीट-पीट कर की हत्या।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

3 फीट जमीनी विवाद में भतीजे ने चाचा को पीट-पीट कर हत्या कर दी,साथ ही मृतक के दो पुत्र को भी गंभीर रूप से घायल कर दिया। संवाददाता को घटना के बारे में पता चला है कि साठी थाना क्षेत्रअंतर्गत सोमगढ़ गांव की बताई गई है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों को सौंप कर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। घटना के बारे में जानकारी देते हुए थानाअध्यक्ष,धीरज कुमार ने संवाददाता को बताया कि मृतक की पहचान सोमगढ़ गांव निवासी प्रभुनाथ दुबे,उम्र 60 वर्ष के रूप में की गई है, जबकि घायल की पहचान मृतक के पुत्र धनंजय दुबे, पवन दुबे के रूप में की गई है। ग्रामीण ने संवाददाता को बताया कि नाली को लेकर पूर्व से विवाद चल रहा था,दो दिन पहले राजीव दुबे के बेटों ने उक्त नाली की समीप मिट्टी गिरा दिए थे,जिसे हटाने को लेकर विवाद हो गया,जिसमें दुबे को गंभीर चोट लगने से मौत हो गई,जबकि उनके पुत्र धनंजय गंभीर रूप से घायल है,उनका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चनपटिया में चल रहा है,उन्होंने बताया कि घर के सामने उनका चचेरा भाई नीरज दुबे मिट्टी गिरा दिया था, जिसे हम लोगों को घर से बाहर आने जाने में परेशानी हो रही थी,इसी बात को लेकर हमारे परिजन पूछताछ करने गए तो नीरज दुबे,अंकित दुबे, मिलन दुबे,निर्मला देवी,रिंकू देवी,हरिप्रकाश दुबे एक राय होकर लाठी,फरसा,डंडा से हमला कर मौत के घाट उतार दिया,साथ ही दो पुत्रों को जख्मी कर दिया।थाना अध्यक्ष, धीरज कुमार ने संवाददाता को बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेसर कार्रवाई की जाएगी।

Karunakar Ram Tripathi
116

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.