रिपोर्ट - धनंजय शर्मा
बेल्थरारोड, बलिया। बेल्थरा रोड स्थानीय नगर के परशुराम जानकी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर पर सोमवार को, फेफना माल्देपुर नागाजी स्कूल में पिकअप से जाते समय सड़क दुर्घटना में दो छात्र मृत एवं 17 छात्रों के घायल होने को लेकर एक शोक सभा का आयोजन विद्यालय पर किया गया।
जिसमें विद्यालय के सभी अध्यापकों एवं छात्राओं ने 2 मिनट का मौन रखकर शोक संवेदना व्यक्त किया। सड़क दुर्घटना में घायल छात्रों के लिए जल्द से जल्द स्वस्थ होने की ईश्वर से प्रार्थना की गई। इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिवार को सहनशक्ति देने के लिए भगवान से प्रार्थना भी किया गया। तत्पश्चात शोक में विद्यालय का अवकाश कर दिया गया।
इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य जयप्रकाश नारायण गिरी, संतोष गुप्ता, सतीश, गुलाब, अभय शंकर, संतोष यादव, प्रमिला, हेमाजी, फुलवंती देवी इत्यादि अध्यापक एवं अध्यापिका मौजूद रहे।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.