शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार।
राजघाट रेलवे गुमटी के पास एक पिकअपवान के चालक का शव मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है,पुलिस को सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंचकर शव कोअपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेजअस्पताल भेजकर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।प्रशिक्षु डीएसपी- सह थानाअध्यक्ष,अमरकांत ने संवाददाता को बताया कि मृतक की पहचान,पूर्वी चंपारण जिला के पहाड़पुर थाना क्षेत्र अंतर्गत इब्राहिमपुर बाजार निवासी,वीरेंद्र शाह के 30 वर्षीय पुत्र,दिलीप कुमार के रूप में की गई है,उन्होंने आगे बताया कि फिलहाल मामलाआत्महत्या का प्रतीत हो रहा है।मृतक के परिजनों केआवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है,वहीं मृतक के पिता, वीरेंद्र शाह ने संवाददाता को बताया कि दिलीप कुछ दिनों से बीमार चल रहा था,रात घर से पिकअप लेकर निकला था, इसके बाद कुछ पता नहीं, पुलिस ने सूचना दिया कि दिलीप का शव मिला है।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.