शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एक महिला का प्रसव कराने के दरमियान,एएनएम की गलती के कारण जच्चा बच्चा की मृत्यु हो गई,जिसके कारण परिजनों ने जमकर हंगामा किया,बवाल काटा,मृतक की शव को सड़क पर प्रदर्शन किया,परिजनों ने एएनएम पर राशि की उगाही करने का इल्जाम लगाया,उगाही की राशि नहीं देने पर उसने जान बूझकर गलती कर जच्चा बच्चा की मृत्यु कर दी। घटना की सूचना पुलिस को मिलने पर घटना स्थल पर पहुंचकर शव कोअपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेतिया सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजकर मामला की जांच पड़ताल में जुड़ गई है। थानाअध्यक्ष,कंचन कुमार भास्कर ने संवाददाता को बताया कि पिपराहियां गांव निवासी,खोबारी चौधरी की 26 वर्षीय पत्नी,मीना देवी के रूप में की गई है। मृत महिला के परिजनों ने करीब 2 घंटे तक सीएचसी के मुख्य द्वार पर शव को रखकर प्रदर्शन किया,परिजनों ने स्वास्थ्य कर्मियों पर लापरवाही करने, अवैध राशि की उगाही करने काआरोप लगाया है।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.