Tranding

अपराधियों ने शिक्षक को मारी गोली, भागलपुर किया गया रेफर।

जफर अहमद की ब्यूरो रिपोर्ट

मधेपुरा, बिहार

मधेपुरा जिले के पुरैनी थाना क्षेत्र अंतर्गत सपरदह पंचायत के करामा निवासी शिक्षक चंद्रशेखर झा जो मध्य विद्यालय सिंहार आलमनगर में पदस्थापित हैं, को स्कूल जाने के क्रम में NH-106 पर करामा पेट्रोल पंप और कुरसंडी चौक से पहले अपराधियों ने सीने में गोली मार दी। आनन फानन में स्थानीय लोगों की मदद से घायल शिक्षक को पुरैनी पीएचसी में भर्ती करवाया गया, लेकिन शिक्षक की स्थिति को गंभीर देख चिकित्सकों ने बेहतर इलाज हेतु भागलपुर के माया गंज रेफर कर दिया है।

वहीं उदाकिशुनगंज एसडीपीओ अविनाश कुमार ने बताया कि इस मामले को लेकर अभी परिजन ने कोई आवेदन नहीं दिया है, आवेदन मिलते ही उचित कार्रवाई की जाएगी। घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

Karunakar Ram Tripathi
139

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.