शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार।
ड्यूटी करने के दरमियान एक होमगार्ड सिपाही की तबीयत अचानक बिगड़ गई,अस्पताल ले जाने के क्रम में रास्ते में ही उनकी मृत्यु हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेजअस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया।थाना अध्यक्ष,नरेश कुमार ने संवाददाता को बताया कि मृतक होमगार्ड सिपाही की पहचान,गोपालपुर थाना क्षेत्र के झखरा गांव निवासी, स्वर्गीय कपिल देव शर्मा के 59 वर्षीय पुत्र,अवधेश शर्मा के रूप में की गई है। मामले में परिजनों के आवेदन पर यू डी
केस दर्ज करआगे की कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमार्टम हाउस के बाहर में मृतक के बड़े पुत्र,मुन्ना कुमार ने संवाददाता को बताया कि मेरे पिता होमगार्ड सिपाही थे,पिछले कुछ महीनो से मनवापुल थाना में तैनात थे, ड्यूटी के दौरान उनकी तबीयत खराब हो गई,इसके बाद अन्य पुलिसकर्मियों ने उन्हें जीएमसीएच में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.