रिपोर्ट विनोद विरोधी
गया।अति प्राचीन अन्तरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त विश्व पर्यटन मानचित्र पर अपना स्थान रखने वाला गया शहर सड़क, रेल एवं वायु तीनों मार्गों की बेहतर सुविधा है तथा यहां जी.टी. रोड, ग्रैंडकोड रेलवे लाइन तथा अन्तरराष्ट्रीय हवाई अड्डा है।इस बावत बिहार प्रदेश कॉंग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रतिनिधि सह प्रवक्ता प्रो विजय कुमार मिट्ठू ने कहा है कि बृहद एवं विस्तारित गया शहर बनाने तथा रेल सुविधाओं को बेहतर बनाने हेतु ईश्वर चौधरी हाल्ट, मानपुर जंक्शन, बंधुआ स्टेशन, चाकंद स्टेशन तथा कष्ठा स्टेशन को अन्य महानगर के तर्ज़ पर विस्तारित एवं विकसित कर यहां से उस रूट की रेलगाड़ी को चलाने, यार्ड बनाने आदि से गया महानगर के विकास के साथ- साथ रेलवे का आमदनी भी बढ़ेगा।उन्होंने कहा कि पूर्व- मध्य रेलवे के महत्त्वपूर्ण गया जंक्शन जहां से चारो दिशाओं की रेल एवं मालगाड़ी का चौबीस घंटे परिचालन होता है। गया- पटना, गया- क्यूल , गया- डेहरी, गया- धनबाद यानी यहां से चारो दिशाओं की ट्रेन चलती है, जिसका परिचालन गया स्टेशन से ही होता है, जिसे चाकंद,काष्ठा, मानपुर,बंधुआ स्टेशन को विकसित कर यही से पटना, डेहरी, क्यूल , धनबाद की पैसेंजर ट्रेनों को खोला जा सकता है एवं ट्रेनों की संख्या भी बढ़ाने से कोई परेशानी नहीं होगी। ईश्वर चौधरी हाल्ट तथा कष्ठा रेलवे स्टेशन से पैसेंजर ट्रेनों के साथ- साथ यहां से मालगाड़ी की लोडिंग, अनलोडिंग मे भी काफी सुविधा होगी।उन्होंने केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, पूर्व मध्य रेलवे के जीएम व डीआरएम को पत्र लिख कर गया जंक्शन एवं शहर के चारों ओर नजदीक स्टेशन जैसे ईश्वर चौधरी हाल्ट, मानपुर , बंधुआ, चाकंद एवं कष्ठा रेल्वे स्टेशन को विकसित करने की मांग की है।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.