हफ़ीज अहमद खान
कानपुर नगर उत्तर प्रदेश।
प्रदेश महामंत्री अतुल मिश्र द्वारा राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद कानपुर मण्डल के मण्डल अध्यक्ष के पद पर अजय द्विवेदी को नियुक्त किया गया है। अजय द्विवेदी की इस नियुक्ति पर कानपुर नगर, कानपुर देहात, और कन्नौज के कर्मचारियों ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।इस अवसर पर बी एल गुलाबिया, अरविंद कुशवाह, पवन शुक्ला, राजकुमार बाल्मीकि, सन्दीप द्विवेदी, विनोद कुमार, अजय कुशवाहा, सुरेन्द्र सिंह यादव (हैलट अस्पताल), सुशील कुमार (चेस्ट चिकित्सालय), रविन्द्र कुमार मधुर, दुर्गा प्रसाद श्रीवास्तव (कलेक्ट्रेट), सुशील श्रीवास्तव, राम खिलावन, श्रीकांत त्रिपाठी (डफरिन चिकित्सालय), सुनीता देवी, सुजीत कुमार, नृपत कुमार (कानपुर देहात), राम सरन, मिश्रीलाल (आयुर्वेदिक चिकित्सालय) और विनोद कुमार बाल्मीकि (कन्नौज) ने अपने संदेशों में अजय द्विवेदी को शुभकामनाएं दीं।सभी ने विश्वास व्यक्त किया कि श्री अजय द्विवेदी के नेतृत्व में संगठन और अधिक सशक्त और संगठित होगा, और कर्मचारी हितों की रक्षा एवं संवर्धन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.