पटना, बिहार।
बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा 7 अगस्त से 28 अगस्त के बीच होगी. परीक्षा दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक एक ही पाली में होगी. शुक्रवार को केंद्रीय चयन पर्षद सिपाही भर्ती के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने कहा कि इस बार पेपर लीक नहीं होगा. इस परीक्षा के लिए 17,81,720 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है. यह परीक्षा राज्य के सभी 38 जिलों के 545 केंद्रों पर होगी. बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा 1 अक्टूबर 2023 को आयोजित की गई थी. इसका पेपर लीक हो गया था. इसके बाद परीक्षा रद्द कर दी गई थी. अब यह परीक्षा दोबारा आयोजित की जा रही है।
जितेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस मुख्यालय और राज्य सरकार की ओर से परीक्षा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. राज्य के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक के स्तर पर सभी जिला अधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों के साथ समीक्षा बैठक की गई है और उन्हें निष्पक्ष परीक्षा आयोजित करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं.
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.