Tranding

महिला बंदियों के लिए महिला डॉक्टर, भवन निर्माण,महिला के बच्चों के लिए बाल पालनहार की मांग:-- विधान पार्षद

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

बिहार विधान परिषद के कारा सुधार समिति के संयोजक - सह- विधान पार्षद,सौरभ कुमार ने स्थानीय मंडलकारा काऔचक निरीक्षण किया, स्थानीय मंडल कारा के सभी वार्डों में घूम कर कैदियों का हाल-चाल पूछा,विशेष कर महिला कैदियों के वार्डो का विस्तृत रूप से जांच किया,इन महिला बंदियों से खाने-पीने, रहने सहने,दवा इलाज, शौचालय,स्नान घर,पूजा स्थल से संबंधित कई प्रश्न पूछे, महिला बंदियों के इलाज के लिए महिला चिकित्सक की पदस्थापन करने की मांग उठाई,इसके अलावा कारा में महिला बंदियों के लिएअलग भवन निर्माण,महिला बंदियों के बच्चों के लिए बाल पालनहार बनाने की मांग की।जेल प्रशासन के द्वारा महिला एवं पुरुष बंदियों के लिए दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी हासिल की। उन्होंने मंडल कारा में सभी वार्डों के लिए शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिएआरओ लगाने की हिदायत दी।इस भीषण गर्मी में कारा में रह रहे बंदियों को मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। जेलअधीक्षक को जेल के अंदर रह रहे सभी बंदियों का डाटा रखने कीभी हिदायत दी।जेल परिसर में साफ सफाई, रख रखाव,स्वास्थ,पेयजल, आपूर्ति,शौचालय,स्नानघर, रसोई घर,पूजा पाठ करने के लिए मंदिर,मस्जिद,भोजन, स्वच्छ जल इत्यादि मुहिया कराने का निर्देश दिया।जेल में बंद132 महिला बंदियों के लिए नया भवन निर्माण,स्वास्थ सुविधा के लिए महिला डॉक्टर कीआवश्यकता पर बल दिया, महिला बंदियों के बच्चों के लिए बाल पालनहार बनाने की आवश्यकता पर बल दिया। करा में खुले तार को बदलकर कवर वायर लगाने,जेल परिसर में जल जमाव को दूर करने के लिए नगरआयुक्त को पत्र लिखने के लिए जेलअधीक्षक कोआदेश दिया। निरीक्षण के दौरान जेल अधीक्षक, भवन निर्माण के कार्यपालक अभियंता, विद्युत विभाग के पदाधिकारी, विद्युत विभाग एवन पीएचडी विभाग के कनीयअभियंता मौजूद थे।

Karunakar Ram Tripathi
122

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.