शहाबुद्दीन अहमद
बेयिया, बिहार।
एक बाइक चालक अपने बाइक पर पीछे बैठ कर अपने मित्र के साथ जा रहा था तब तक अचानक एक बेकाबू ट्रक से टक्कर हो गई,जिससे बाइक चालक की घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई,पीछे बैठा मित्र सवार बुरी तरह जख्मी हो गया। घटना के बारे में संवाददाता को पता चला है कि बेतिया लौरिया नेशनल हाईवे मुख्य मार्ग पर मनवापुल थाना के पास स्थित चिरान मशीन के पास घटी है। घटना के बादआक्रोशित लोगों ने टायर जला कर 2 घंटे तक मुख्य सड़क जाम किया, जिससे यातायात ठप हो गई, पुलिस को सूचना मिलने पर पुलिस दलबल के साथ पहुंचकर गुस्साए हुए लोगों को समझा बुझाकर मामला को शांत कराया,जिससे यातायात सुचारू रूप से चलने लगा।
थाना अध्यक्ष नरेश कुमार ने संवाददाता को बताया कि युवक की पहचान गुरवलिया कुट्टी निवासी,बिकाऊअंसारी के 16वर्षीय पुत्र,शमीम अंसारी के रूप में की गई है जबकि घायल युवक की पहचान, कुड़वा मठिया निवासी जवाब मियां के 17 वर्षीय पुत्र मुसाफिर मियां के रूप में की गई है उन्होंने आगे बताए थे दुर्घटनाग्रस्त ट्रक और बाइक को जप्त कर लिया गया है वहीं चालक रामबाबू पासवान और खलासी मुकेश कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.