मुख्य आरक्षी राकेश कुमार भी बलिया सर्विसलांस सेल से लाइन हाजिर
रिपोर्ट - धनंजय शर्मा
बलिया। पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर द्वारा जनपद की स्वाट टीम को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया गया है। स्वाट टीम के समस्त अधिकारियों /कर्मचारियों को पुलिस लाइन हाजिर कर दिया गया है।
लाइन हाजिर होने वालों में उप निरीक्षक कौशल कुमार पाठक प्रभारी स्वाट टीम, मुख्य आरक्षी जसवीर, मुख्य आरक्षी लवकेश पाठक, आरक्षी महेश कुमार, आरक्षी श्याम कुमार, आरक्षी शशि कुमार, आरक्षी मंजीत कुमार है।
इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक द्वारा मुख्य आरक्षी राकेश कुमार को भी जनपद बलिया सर्विलांस सेल से तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया गया है।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.