शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार।
स्थानीय बैरिया थाना क्षेत्र के मालाही बलुआ पंचायत के वार्ड नंबर 12 निवासी,गया शर्मा के पुत्र रंजन शर्मा,उम्र 19 वर्ष,जो दो महीना पहले कर्नाटक प्रदेश में मजदूरी करने के लिए गया था। उक्त युवक का शव कर्नाटक प्रदेश के रेलवे ट्रैक पर मिला,वह दो महिना पूर्व मजदूरी करने के लिए कर्नाटक के रायपुर में गया था,वह वहां स्लीवंथ ऑयल कंपनी में मजदूरी करता था,बीते रात्रि करीब 9:00 बजे के करीब कंपनी में था,उसके बाद वह गायब हो गया,कंपनी के ठेकेदार ने उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन वह नहीं मिला,देर रात्रि में रेलवे पुलिस ने ठेकेदार के मोबाइल पर जानकारी दी कि आपके कम्पनी का मजदूर का शव रेलवे ट्रैक पर मिला,पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर स्वजनों को सौंप दिया।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.