चेयरमैन प्रतिनिधि रवि अग्रवाल ने की अपील - नगर को स्वस्थ व स्वच्छ बनाने में सहयोग करें नगरवासी
डा० शाह आलम
सिद्धार्थ नगर, उत्तर प्रदेश।
आदर्श नगर पंचायत शोहरतगढ़ के मुख्य चौड़े सुंदर मार्ग को फुटपाथ दूकान दारों ने अतिक्रमण कर रास्ता जाम कर रखा है और तो और ए लोग नगर को गंदा एवं प्रदूषित करने पर रोजाना आमादा हैं। एक तरफ जहां ए लोग रास्ता जाम करते हैं साथ ही साथ सड़ा गला आम केला आदि पुलिस सहायता केन्द्र से भारत माता चौक मार्ग पर फेंक कर घर चले जाते हैं। मना करने पर गाली गलौज करते हैं। जिससे आजिज आ कर नगर के संभ्रांत नागरिकों ने
शनिवार को तहसील मुख्यालय पर आयोजित समाधान दिवस के मौके पर नगर के व्यापारियों ने अतिक्रमण हटाने को लेकर एक प्रार्थना पत्र जिलाधिकारी डा ० राजा गणपति ० आर० को प्रस्तुत कर पुलिस सहायता केन्द्र से भारत माता चौक मार्ग पर ब्याप्त अतिक्रमण हटाने की गुहार लगाई है। संभ्रांत नगर वासियों पूर्व सभासद गोपी रूंगटा अशोक कुमार उमर संतोष कुमार गुप्ता अरविंद कुमार उमर नारायण वर्मा दुर्गा प्रसाद त्रिपाठी विकास त्रिपाठी शिवपूजन वर्मा अरुण कुमार गुप्ता संदीप कुमार दिनेश कुमार रोशन लाल सहित वार्ड नम्बर १२ एवं वार्ड नम्बर १४ के व्यापारियों वार्ड वासियों ने जिलाधिकारी महोदय को प्रार्थना पत्र प्रेषित कर पुलिस सहायता केन्द्र से भारत माता चौक को जाने वाले मुख्य मार्ग से अतिक्रमण हटाने की गुहार लगाई है। अधिशाषी अधिकारी ने रास्ता जाम कर सड़ा गला फल फेंक कर नगर को गंदा करने वालों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई किए जाने का भरोसा दिलाया है। चेयरमैन प्रतिनिधि रवि अग्रवाल ने नगर वासियों से अपील की है कि नगर को स्वच्छ - स्वस्थ बनाने में हमारा सहयोग करें रास्ता जाम न करें सड़क पर सड़ा गला फल न फेंकें।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.