Tranding

जिला में कैंसर मरीजों की संख्या बढ़कर 434 हुई, जीएमसीएच में इलाज हेतु रोगियों की हुई भर्ती।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

जिले में तेजी से पांव पसार रहे कैंसर के मरीजों की संख्या जोअभी बढ़कर 434 हो गई है,इसके बाद भी कैंसर रोगीयो कीभर्ती होने का सिलसिला अभी थमने का नाम नहीं ले रहा है,इसकी जांच भी वृहद पैमाने पर जीएमसीएच में चल रहा है।जीएमसीएच के अधीक्षक,सुधा भारती ने संवाददाता को बताया कि पुरुष रोगियों की संख्या महिला रोगियों से अधिक है, पुरुष पान,बीड़ी,सिगरेट,तंबाकू शराब,एवन अन्य नशीली पदार्थ के सेवन करने से इनमें माउथ कैंसर जैसे घातक रोगों से ग्रसित हो रहे हैं,जबकि महिलाओं में,ब्रेस्ट,यूट्रसऔर सर्वाइकल कैंसर से ग्रसित हो रही है,इन्होंने संवाददाता को बताया कि बहुत जल्द ही जीएमसीएच में कैंसर रोगियों के बेहतर इलाज की सुविधा मिलेगी,अब मरीजों को कैंसर इलाज के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा,किमियोथेरेपी समेत अन्य सुविधा जिला में भी मिलने लगेगी। जिले में संदेह के आधार पर 15311 मरीजों की जांच की गई जिन में,5519 पुरुष,और 9792 महिलाएं की जांच की गई, जिनमे में 434 मरीज को कैंसर रोग से ग्रसित पाया गया जीएमसीएच में कार्यरत कैंसर रोग विशेषज्ञ,डॉ सोनाली प्रिया ने संवाददाता को बताया कि महिलाएं,अज्ञानता,शर्म और लोकलाज के कारणअपनी बीमारियों को नहीं बताती हैं,जिसे इलाज करने में परेशानी होती है,और अंतिम चरण में आकर पता लगा पता है,जिससे इलाज करना बहुत कठिन हो जाता है,इन्होंनेआगे बताया कि जीएमसीएच में जल्द ही पेलेटिव व आटी कैंसर सेंटर खुलेगा।जीएमसीएच बेतिया में पदार्थ स्थापित कैंसर के विभागअध्यक्ष,डॉक्टर सोनाली प्रिया ने संवाददाता को बताया कि तीसरी स्टेज के कैंसर रोगियों को बेचैनी,दर्द, परेशानी अधिक रहती है,जख्म में काफी दर्द रहता है।

Karunakar Ram Tripathi
145

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.