रिपोर्ट: आदित्य कुमार पांडेय
मऊ। जिले के रानीपुर ब्लॉक अंतर्गत कमालसेनपुर के ग्राम प्रधान को पद से हटाते हुए डीएम ने उनके सभी अधिकार सीज कर दिए। कमालसेनपुर के ग्राम प्रधान रविंद्र पर गांव के ही एक व्यक्ति ने फर्जीअनुसूचित जन जाति प्रमाण पत्र के आधार पर ग्राम प्रधानी जीतने का आरोप लगाया था। जांच के बाद आरोप सिद्ध होने पर डीएम ने उनको पद से हटाते हुए पंचायत सदस्यों की एक कमेटी गठित की है जो गांव में विकास कार्यों को अंजाम देगी।
आपको बता दें कि रानीपुर ब्लॉक के कमालसेनपुर गांव के ग्राम प्रधान पर आरोप था कि उन्होंने अनुसूचित जन जाति का फर्जी सर्टिफिकेट बनवा कर चुनावों में जीत दर्ज की है। शिकायत मिलने पर डीएम की तरफ से गठित कमेटी ने ग्राम प्रधान के सभी दस्तावेजों की जांच की। जांच में उक्त शिकायत सही पाई गई।
इसके बाद डीएम ने रविंद्र प्रसाद को पद से हटाते हुए उनके सभी वित्तीय अधिकार सीज कर दिए।
पंचायती राज अधिकारी किरन वर्मा ने बताया कि कमालसेन पुर के ग्राम प्रधान का वित्तीय अधिकार सीज करते हुए विकास कार्यों के लिए एक कमेटी गठित कर दी गई है।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.