ऑटोचालक पुत्र पिता को बिठाकर ले जा रहा था घर
पूरब दिशा से आ रही ट्रेलर ने मारी टक्कर
रिपोर्ट:विनोद विरोधी
गया।जिले के बाराचट्टी थाना अंतर्गत जीटी रोड पर सोभ बाजार में बस स्टैंड के निकट एक सड़क हादसे में पिता की मौत हो गई है। जबकि पुत्र बुरी तरह से जख्मी हो गया हैं। ऑटो चालक पुत्र अपने पिता को बिठाकर घर की ओर जाने वाला था,इसी बीच पूर्व दिशा से आ रही ट्रेलर ने ऑटो में टक्कर मार दी जिसमें पिता पुत्र गंभीर रूप से जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों ने तत्काल पीएचसी बाराचट्टी में भर्ती कराया जहां पिता ने दम तोड़ दिया। दुर्घटना के शिकार बने पिता-पुत्र इसी थाना क्षेत्र के मखरौर गांव के रहने वाले हैं। मृतक पिता का नाम किशोर सिंह (उम्र 50 वर्ष) तथा जख्मी पुत्र का नाम अमरजीत कुमार (20 वर्ष)हैं। घटना की सूचना पाकर पुलिस ने उक्त ट्रेलर को जप्त कर लिया हैं, वहीं मृतक के शव को पंचनामा बनाकर अंत्यपरीक्षण हेतु अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज सहअस्पताल गया भेज दिया हैं। इस मामले में स्थानीय पीएचसी बाराचट्टी के चिकित्सा पदाधिकारी एम.ई.हक ने बताया कि दुर्घटना के शिकार बने पिता- पुत्र का इलाज के दौरान किशोर सिंह की मौत हो गई ।जबकि जख्मी बेटे अमरजीत का प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज हेतु गया रेफर किया गया हैं। घटना की सूचना पाकर परिजनों में कोहराम मचा हैं।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.