कर दाताओं ने अपनी आपत्तियों का करुया गया निस्तारण।
अंशुल वर्मा
गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।
जी०आई०एस० सम्पत्ति कर नोटिस के निस्तारण हेतु नगर निगम द्वारा लागाये जाने वाले शिविर की श्रृंखला में आज नगर निगम के सभाकक्ष में आयोजन किया गया उक्त शिविर का नगर निगम के कर दाताओं द्वारा अधिकाधिक संख्या में अपनी आपत्तियों का निस्तारण करुया गया। जोन 01 की कुल 22 आपत्तियां, जोन 02 की कुल 19 आपत्तियां और जोन 03 की कुल 23 आपत्तियों का मौके पर ही निस्तारण कराया गया। उदाहरण के लिए जोन 01 में भवन संख्या-27 एच का वर्तमान में इनके भवन का वार्षिक मूल्यांकन रू0 4032.00 था, जी०आई०एस० सर्वे द्वारा इनके भवन का वार्षिक मूल्यांकन 8536 निर्धारित किया गया था। शिविर में इनका वार्षिक मूल्यांकन 4536 निर्धारित किया गया जिस पर यह पुरी तरह से संतुष्ट थी। इसी तरह भवन संख्या 11ए का वार्षिक मूल्यांकन वर्तमान में 5040 था। जी०आई०एस० सर्वे द्वारा इनके भवन का वार्षिक मूल्यांकन 3618 निर्धारित किया गया था। शिविर में इनका वार्षिक मूल्यांकन 6662 निर्धारित किया गया जिस पर यह पुरी तरह से संतुष्ट थे।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.