Tranding

नाजायज संबंध बनाने में असफल होने पर, विवाहिता की गला रेत कर हत्या, थाने में किया सरेंडर।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

अवैध संबंध बनाने मेंअसफल होने पर एक जेठ नेअपनी भाई की पत्नी को गाल रेतकर हत्या कर,थाने में जाकर सरेंडर कर दिया, जिसे पुलिस ने उसे जेल भेज दिया। घटना के बारे में संवाददाता को पता चला है कि जेठ ने विवाहित से नाजायज संबंध बनाने में, असफल होने पर उसकी गला रेतकर उसकी हत्या कर दी। घटना मझौलिया थाना क्षेत्र के मझरिया शेख वार्ड नंबर 5 की बताई गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज जांच पड़ताल में जुट गई है। थाना अध्यक्ष,अखिलेश कुमार मिश्रा ने संवाददाता को बताया कि मृतक की पहचान,रामराज मुखिया के 28 वर्षीय पत्नी आशा देवी के रूप में की गई है,मृतक का पति एक वर्ष से दुबई में काम करता है। सदर एसडीपीओ वन विवेक दीप ने भी संवाददाता को बताया कि आरोपी जेठ धर्मराज मुखिया को पुलिस गिरफ्तार कर उससे पूछताछ चल रही है,उन्होंने बताया किआरोपी ने घटना को अंजाम देने के बाद खुद थाना पहुंचकर सरेंडर कर दिया है।परिजनों केआवेदन पर प्राथमिकी दर्ज करअगली कार्रवाई की जाएगी। जीएमसीएच के पोस्टमार्टम हाउस के बाहर खड़ी मृतिका का की बड़ी बहन शोभा देवी ने बताया कि उसका जेठ हमेशा उसे पर बुरी नजर रखता था, नाजायज संबंध बनाना चाहता था,घटना के दिन भी नाजायज संबंध बनाने में असफल होने पर उसकी गला रेतकर हत्या कर दी,परिवारजनों ने संवाददाता को बताया कि इसके पूर्व भी कई बार मृतक के साथ नाजायज संबंध बनाना चाहता था,जिसको लेकर कई बार थाना में आवेदन दिया गया,मगर कोई कार्रवाई नहीं होने से यह घटना घट गई।

Karunakar Ram Tripathi
132

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.