रिपोर्ट - धनंजय शर्मा
बेल्थरारोड, बलिया। दवा दुकानों की जांच के लिए बुधवार को ड्रग विभाग के अधिकारियों की टीम बेल्थरा रोड पहुंची तो नगर में अफरा तफरी मच गई। ड्रग इंस्पेक्टर सिद्धेश्वर शुक्ल नगर के एक मेडिकल हाल की जांच की। दुकान पर नकली दवा बेचने की शिकायत के आधार पर अधिकारियों ने दुकान के कई दवाओं की जांच की। इस दौरान अधिकारियों ने चार दावों के नमूने लिए।
साथ ही जांच के दौरान दुकान में एक भी फ्रिज नहीं मिला। जिसके वजह से अधिकारियों ने नाराजगी जताई और इसकी व्यवस्था करने के निर्देश दिए। ड्रग इंस्पेक्टर सिद्धेश्वर शुक्ल ने बताया की नकली दवा बेचने व बिना लाइसेंस दुकान चलाने की सूचना मिली थी।जांच के दौरान दुकान का लाइसेंस सही पाया गया। अन्य शिकायतों की जॉच की जा रही है। अधिकारों ने बताया कि चार दवा के नमूने को लिया गया है।जो लैब में जांच के लिए भेजा जाएगा।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.