Tranding

58 बोतल बियर के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार।

रिपोर्ट:विनोद विरोधी 

गया।उत्पाद विभाग के अधिकारियों ने जिले के डोभी स्थित समेकित जांच चौकी सूर्यमंडल से दो अलग-अलग बैग से 58 बोतल बियर शराब बरामद किया गया हैं। इस सिलसिले में दो कारोबारी को भी गिरफ्तार किया गया है।गिरफ्तार दोनों कारोबारी सहोदर भाई बताए गए हैं।। इस आशय की पुष्टि करते हुए मगध रेंज के सहायक उत्पाद आयुक्त प्रिया रंजन भारतीय ने बताया कि समेकित जांच चौकी डोभी से बियर शराब के साथ दो धंधेबाजों को गिरफ्तार किया गया है।इनके पास से कुल 58 बोतल शराब बरामद किया गया हैं। इस मामले में नवीन कुमार एवं प्रवीण कुमार नामक दो धंधेवाजों को गिरफ्तार किया गया हैं, जो इसी जिले के आंती थाना के स्व.भगवान सिंह के पुत्र हैं ।उन्होंने बताया कि अनुसंधान के उपरांत धंधेबाजों के खिलाफ आरोप पत्र समर्पित किया जाएगा।तलाशी अभियान के दौरान मौजूद उत्पाद विभाग के अधिकारियों में निरीक्षक रामप्रीत कुमार,प्रमोद कुमार ,अंजन कुमार साह, राहुल कुमार, दिलीप कुमार समेत सैप व होमगार्ड के जवान मौजूद थे।

Karunakar Ram Tripathi
111

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.