महराजगंज, उत्तर प्रदेश।
क्रांति दिवस के अवसर पर, शहीद स्थल विशुनपुर गबडुआ में, कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष शरद कुमार सिंह उर्फ बबलू सिंह की अध्यक्षता में अमर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित करते हुए, श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। 1857 में विद्रोह के बाद भारत के राष्ट्रीयता का उदय होने लगा था। 1885 में कांग्रेस की स्थापना के साथ एक संगठित रूप देने का प्रयास शुरू किया गया। महात्मा गांधी जी दक्षिण अफ्रीका से वापस आने के बाद कांग्रेस आम जनता को कांग्रेस बनने की तरफ अग्रसर हुई देश में गांधी युग की शुरुआत हुई। नमक कानून तोड़कर इस आंदोलन की शुरुआत हुई, 14 जुलाई 1942 को वर्धा में कांग्रेस समिति की बैठक में भारत छोड़ो आंदोलन की प्रस्ताव पास किया गया, 8 अगस्त 1942 को गांधी जी ने "करो या मरो" का नारा दिया, 9 अगस्त के सुबह क्रांतिकारी नेताओं को गिरफ्तार कर लिया गया, गांधी जी को पुणे के आगा खान पैलेस में अन्य नेताओं को अहमदनगर दुर्ग में रखा गया, पंडित जवाहरलाल नेहरू को अल्मोड़ा जेल में तथा मौलाना कलाम अब्दुल कलाम आजाद को बांकुरा जेल में रखा गया। कांग्रेस को अवैधानिक संस्था घोषित करके इसकी संपत्ति को जप्त कर लिया गया था। 9 अगस्त 1942 को ही भारत में आजादी की शुरुआत गांधी जी ने की थी, "अंग्रेजों भारत छोड़ो" का नारा दिया, बिशनपुर गबडूआ के लोग भी शहीद हुए जिसमें मुख्य रूप से स्वर्गीय सुखराज, स्वर्गीय काशीनाथ, स्वर्गीय रामदेव, स्वर्गीय त्रिलोकी, स्वर्गीय महादेव, स्वर्गीय रामधारी, स्वर्गीय तिलकधारी आदि बिशनपुर गबडूआ के 15 लोगों ने देश की आजादी के लिए अपने को बलिदान कर दिया। उन शहीदो को आज भी याद करते हैं। आज शहीद स्थल बिशनपुर गबडूआ पर उनकी याद कांग्रेस के नेताओं ने अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित किया और वीर शहीदों को याद किया।
उक्त अवसर पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष शरद कुमार सिंह उर्फ बब्लू सिंह ने शहीद स्थल पर उपस्थित लोगो को संबोधित करते हुए कहा कि आज का दिन हमारे लिए गौरवपूर्ण दिन है अपने शहीदों के बलिदान को हम नमन करते हुए उनके प्रति श्रद्धाजली अर्पित करते है।
आलोक प्रसाद ने कहा कि आज अमर शहीदों के बल पर ही हमे आज आजादी मिल सकी है, जिसे सदैव याद करना होगा |
उक्त अवसर पर गोपाल शाही, ज्वाला चौधरी, गामा प्रसाद, विनोद सिंह, विराजबीर, अभिमन्यु, निरज नमनीत दिग्विजय, राधे चौधरी, रामहृदय चौधरी, मनोज कन्नौजिया, शीतबसंत चौधरी, नूर आलम, विद्यासागर चौधरी, अकील, रमेश जैसवाल, गोपी यादव, विहारी, विश्वनाथ चौधरी, सीमा रानी, सिकंदर, शिवसागर चौधरी, राजेश सिंह, छेदी प्रसाद, यशवंत सिंह, उमेश प्रसाद, राजेश पाठक, सुदामा प्रसाद, अमरजीत वर्मा, जयराम सिंह, रामनरायण मिश्र, वसीम, सुरेन्द्र सिंह, इमरान, प्रमोद सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
जिलाध्यक्ष शरद कुमार सिंह कि अध्यक्षता में कार्यक्रम संपन्न हुआ।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.