राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे योजनाओं का लाभ उठाएं युवा: ज्योति
रिपोर्ट:विनोद विरोधी
गया।जिले के मोहनपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार भवन में बाल रक्षा भारत द्वारा चलाए जा रहे युवा सशक्तिकरण परियोजना के तहत अनुभव साझाकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया।कार्यशाला का विधिवत उद्घाटन स्थानीय विधायिका ज्योति मांझी ,प्रखंड विकास पदाधिकारी विकास कुमार, सीडीपीओ कुमारी अर्चना, प्रखंड उपप्रमुख मुन्ना यादव, प्रखंड बीआरपी राजेंद्र प्रसाद ,पशु चिकित्सा पदाधिकारी सत्येंद्र कुमार एवं परियोजना के छेदी प्रसाद ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।इस अवसर पर परियोजना के राज्य स्तरीय सहायक प्रबंधक असित कुमार मंडल ने जिले के मोहनपुर प्रखंड के सात पंचायतों में विगत 1 जुलाई 2022 से 31मई 2024 तक चलाए जा रहे परियोजना के उपलब्धियां की चर्चा करते हुए कहा कि बिना लिंग भेद के युवाओं के बीच मशरूम की खेती, ब्यूटी पार्लर, सिलाई केंद्र, जैविक ट्रेनिंग सरीखे कार्यक्रमों का प्रशिक्षण देकर स्किल डेवलपमेंट कर रही है।वहीं परियोजना से जुड़े जिला स्तरीय युवा परिषद के दीपा एवं सोनाली ने सामाजिक सुरक्षा योजना, विधवा पेंशन आदि के तहत लोगों के बीच कुल 3 करोड़ 14 लाख 45हजार175 रुपये की सरकारी राशि लाभुकों के खाते में दिलाई गई है। इनमें सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत 1.09करोड़,जीविकोपार्जन के क्षेत्र में 13.58 लाख एवं वोकेशनल कोर्स सह जॉब के तहत 1.91 करोड़ की राशि शामिल हैं। युवा परिषद से जुड़ी दीपा ने इस दौरान 6 सूत्री मांगों को लेकर स्थानीय विधायिका को एक ज्ञापन भी दी।कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में आई स्थानीय विधायिका ज्योति मांझी ने युवक एवं युवतियों को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार द्वारा लड़के व लड़कियों के उत्थान के लिए कौशल विकास समेत अन्य योजनाएं संचालित कर रही है। ग्रामीण बेटे और बेटियां इन योजनाओं का प्रचार प्रसार कर लाभ ले रहे हैं।उन्होंने यह कहा कि इस योजना के तहत प्रशिक्षित युवाओं को 10 लाख का ऋण भी मुहैय्या करा रही हैं, इनमें 5 लाख की राशि अनुदान के रूप में भी शामिल है।इस अवसर पर मौजूद अन्य लोगों में समाजसेवी बालेश्वर मांझी के अलावे परियोजना के सविता कुमारी एवं ममता कुमारी समेत अन्य लोग मौजूद थे। कार्यशाला का संचालन परियोजना के कंसल्टेंट छेदी प्रसाद मंडल ने की।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.