शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार।
लोरिया के एक ट्रक चालक का गुजरात के बडोदरा शहर में ट्रक चलाने के दौरान सड़क दुर्घटना में उसकी मौत हो गई। 6 महीना पहले काम करने के लिए गया था। घटना के बारे में संवाददाता को पता चला है कि लौरिया थाना क्षेत्र के मलाही टोला गांव के प्रभु चौधरी के 25 वर्षीय पुत्र, दीनानाथ चौधरी का गुजरात के बड़ौदा शहर में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। दीनानाथ ट्रक चालक का कार्य करता था,घटना को सूचना पर गांव में कोहराम मच गया है। ग्रामीण ने संवाददाता को बताया कि 6 महीना पहले ही इसकी शादी हुई थी, वह गुजरात में ही रहकर ट्रक चालक का काम करता था,दीनानाथ चौधरी मां-बाप के सबसे छोटा संतान था, फिलहाल परिजनों रो रो कर बुरा हाल है,इसकी पत्नी रो रो कर बेहोश हो जा रही हैं, परिजन शव लाने के लिए गुजरात के लिए रवाना हो गए हैं।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.