Tranding

इंस्टाग्राम पर भगवान श्री राम के खिलाफ और मर्यादित टिप्पणी :मऊ में पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा।

रिपोर्ट :आदित्य कुमार पाण्डेय

 मऊ। जनपद मऊ के तहसील मधुबन के कठघरा शंकर गांव का एक युवक ने इंस्टाग्राम पर भगवान श्री राम के खिलाफ अमर्यादित भाषा का प्रयोग कर पोस्ट किया। जिसके बाद इसे लेकर समाज के लोगों में आक्रोश है।

 क्षेत्र के करौली निवासी पूर्व प्रधान देवेंद्र मद्धेशिया ने इस मामले में पुलिस को तहरीर देते हुए, तहसील क्षेत्र मधुबन के कटघरा शंकर निवासी एक व्यक्ति पर भगवान श्री राम के विरुद्ध अभद्र टिप्पणी किए जाने का आरोप लगाया है। इस मामले में पुलिस ने संबंधित के खिलाफ आईटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर आगे की कार्रवाई में जुटी है ।

इस मामले में पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर उपरोक्त आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है । आरोपी के विभिन्न सोशल मीडिया पोस्ट को खंगाल जा रहा है। पुलिस नियमानुसार कार्यवाही कर रही है।

Karunakar Ram Tripathi
64

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.