Tranding

बलिया एसपी ने किया फेफना व चितबड़ागांव थाने का औचक निरीक्षण।

रिपोर्ट - धनंजय शर्मा 

बलिया। शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर द्वारा थाना फेफना व चितबड़ागांव का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान एसपी द्वारा थाना भवन परिसर में बने मेस तथा बैरकों का औचक निरीक्षण किया गया। इसके साथ ही थाना मॉल खाना व थाना कार्यालय के महत्वपूर्ण रजिस्टरों जैसे, अपराध रजिस्टर, त्यौहार रजिस्टर, भूमि विवाद रजिस्टर, महिला उत्पीड़न, हत्या, बलवा, गुमशुदा, पासपोर्ट, आदि की गहनता से जांच कर संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। 

महिला हेल्प डेस्क

एसपी द्वारा थाना फेफना व चितबड़ागांव के महिला हेल्प डेस्क पर कार्यरत कर्मियों से पूछताछ करते हुए उनके किए गए कार्यों व रजिस्टर में की गई एंट्री को चेक किया गया। तथा रजिस्टर में अंकित शिकायतकर्ताओं के मोबाइल नंबरों पर फोन से वार्ता कर उनसे पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई से संतुष्ट अथवा असंतुष्ट का फीड बैक लिया गया। 

कंप्यूटर कक्ष 

   कम्प्यूटर/सीसीटीएनएस कक्ष का निरीक्षण करते हुए, सीसीटीएनएस कर्मचारियों से सीसीटीएनएस के सभी फार्मो की फीडिंग के बारे में पूछताछ की गई। तथा संबंधित कर्मियों को (पंजीकरण, गिरफ्तारी, संपत्ति जप्ती, ऑनलाइन केश डायरी जीडी आदि) की समय से फीडिंग व समय पर थाने का डाटा सिंक करवाने तथा ऑनलाइन जीआरएस से प्राप्त प्रार्थना पत्रों का समय से निस्तारण करवा कर जांच आख्या समय से अपलोड करने हेतु निर्देशित किया गया। जिससे एक भी प्रार्थना पत्र डिफाल्टर ना हो सके तथा प्रदेश में जनपद बलिया का रैंक अच्छा हो सके। 

सीसीटीवी कैमरा 24x7 चलता रहे    

 थाना फेफना व चितबड़ागांव परिसर कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरे के बारे में की जानकारी की गई। किसी भी दशा में सीसीटीवी की पावर सप्लाई बन्द ना हो, बिजली चले जाने पर जनरेटर या इनवर्टर की सप्लाई दी जाए। 

सी प्लान व डिजिटल वालंटियर ग्रुप को रखें अपडेट 

जनपद के समस्त थानों में बने प्रत्येक गांव के संभ्रांत व्यक्तियों का ग्रुप,जिसे डिजिटल वालंटियर ग्रुप के नाम से बनाया गया है। जिससे किसी घटना की सूचना समय से मिल जाती है तथा किसी भी गुमशुदा के तलाक में इस ग्रुप का बड़ा महत्व है।इस ग्रुप में सभी गांव के 10-10 लोगों को जोड़ा जाए, जिससे पुलिस व जनता एक दूसरे के काम आ सके। C PLAN एप में भी वर्तमान प्रधान की सूची अपडेट कर ली जाए।  

IRAD एप की फीडिंग

किसी भी थाना क्षेत्र में हुए एक्सीडेंट की घटना की डिटेल फोटो सहित इस ऐप के माध्यम से फीड की जाती है, इसके संबंध में समय से अपडेट करते हुए निर्देशित किया गया। 

 112 इन्वेंट क्लोजर की समय से करें फीडिंग

डायल 112 पर प्राप्त शिकायतों पर पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई की फीडिंग की जाती है, जिससे के संबंध में समय से पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई की फीडिंग हेतु निर्देशित किया गया। 

सभी अधिकारियों/कर्मचारियों को थाना परिसर की साफ सफाई पर विशेष ध्यान देना तथा कार्यालय के सभी रजिस्टरों की ढंग से रख रखाव करने तथा कंप्यूटर संबंधित उपकरणों के साथ-साथ शस्त्रागार में रखें सभी शस्त्रों का देख रेख हेतु निर्देशित किया गया।

Karunakar Ram Tripathi
72

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026