रिपोर्ट - मनोज कुमार पाण्डेय
बलिया। ड्रेनेज मंडल के अधीक्षण अभियंता व अधिशासी अभियंता संजय मिश्रा ने बलिया शहर सुरक्षा तटबन्ध एवं बलिया बैरिया तटबन्ध के संवेदनशील स्थलों का निरीक्षण किया। शुक्रवार को गंगा नदी का जलस्तर सायं 4:00 बजे 58.740 मी थी, जो खतरे का बिंदु 57.617 मी से 1.125 मीटर ऊपर है धौलपुर राजस्थान एवं माता टीला डैम से पानी आने के कारण गंगा नदी के जलस्तर में दो से तीन दिन में वृद्धि हुई, जो इस समय घटाव पर है। गंगा नदी का जलस्तर आज रात से स्थिर हो जायेगा और दिनांक 10 अगस्त यानी शनिवार से गंगा नदी के जलस्तर में घटाव की स्थिति रहेगी। सभी तटबन्ध लगभग सुरक्षित है। लगातार निगरानी रखी जा रही है।
अधिशासी अभियंता ने बताया कि प्रयागराज एवं वाराणसी में गंगा नदी का जलस्तर घटाव पर है। तथा जनपद बलिया में गंगा नदी के जलस्तर में 4घंटे में 1सेमी की वृद्धि दर्ज की गई है। बलिया शहर सुरक्षा तटबंध के किनारे नदी की तरफ आबादी के तरफ बाढ़ का पानी आ जाता है, जो नदी का जलस्तर घटने ही स्वत नदी में चला जाता है। जिससे किसी भी प्रकार की जनधन की क्षती नहीं होती है। दुबे छपरा में गंगा नदी के बाढ़ का पानी अभी प्रवेश नहीं किया है।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.