शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार।
10 वर्षीय बच्चे का संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई,परिजन बगैर पोस्टमार्टम कराए गड्ढा खोदकर शव को दफना रहे थे, तब तक ग्रामीणों ने पुलिस को जानकारी दी, स्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेतिया सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजकर जांच पड़ताल में जुड़ गई है।घटना के बारे में संवाददाता को पता चला है कि चनपटिया थाना क्षेत्र के बरवावाचाप वार्ड नंबर 10 की बताई गई है। थानाअध्यक्ष,सम्राट सिंह ने संवाददाता को बताया कि मृतक की पहचान,बरवाचाप वार्ड नंबर 10 निवासी,विनोद शाह का 10 साल का बेटा, विवेक कुमार उर्फ लड्डू के रूप में की गई है। सदर एसडीपीओ विवेक दीप ने संवाददाता को बताया कि पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है,परिजनों के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज करआगे के कार्रवाई की जाएगी।जीएमसीएच में पोस्टमार्टम हाउस के बाहर मृतक के चचेरे बाबा इंद्रासन शाह ने बताया की उसको मृगी की बीमारी थी,इसका इलाज चल रहा था,इसी बीच उसकी मौत हो गई।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.