रिपोर्ट - धनंजय शर्मा
बलिया। खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश एवं जिला प्रशासन के समन्वय से "हर घर तिरंगा" अभियान 2024 एवं "स्वतंत्रता दिवस" के अवसर पर जिला स्तरीय बालक/ बालिका वर्ग की क्रास कंट्री रेस का आयोजन 15 अगस्त को प्रातः 7:15 बजे स्टेडियम से किया जाएगा। यह रेस वीर लोरिक स्पोर्टस स्टेडियम से प्रारंभ होकर एनसीसी तिराहा, नवीन कृषि मंडी होते हुए न्याय पंचायत भवन टकरसन से पुनः वापस स्टेडियम गेट पर समाप्त होगी। इच्छुक बालक एवं बालिका वर्ग के खिलाड़ी उक्त क्रॉस कंट्री रेस में प्रतिभाग करने हेतु अपना निःशुल्क पंजीकरण 13 से 14 अगस्त तक जिला खेल कार्यालय वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम बलिया में प्रातः 10 से शाम 4बजे तक कर सकते है। इस प्रतियोगिता में दोनों वर्गों के प्रथम छः स्थान प्राप्त करने वाले विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया जाएगा।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.