हाजीपुर (वैशाली)जिले में एक बार फिर बेखौफ अपराधियों ने एक निजी बैंक कर्मी को गोली मार कर हत्या कर दी।घटना सदर थाना से महज 500 मीटर दूर दिघी कलां पूर्वी गांव में उस वक्त घटी जब बैंक कर्मी अपने घर से बाहर पेशाब करने निकला। गोली उसके कलेजे और बाएं हाथ में लगी।मृतक गुड़गांव में रहकर किसी निजी बैंक में काम करता था और डेढ़ महीने पहले बीए की परीक्षा देने के लिए अपने घर हाजीपुर आया था।मौत के बाद परिजन में कोहरा मच गया।सभी का रो रो कर बुरा हाल है।गोली लगने के बाद बैंक कर्मी किसी तरह अपने घर में घुस गया और गोली लगने की बात अपने बड़ी मां को बताया और उसकी मौत हो गई।गांव में दहशत फैलाने के लिए बदमाश फायरिंग करते हुए मौके से भागने में कामयाब हो गए।हालांकि परिजन उसे लेकर सदर अस्पताल पहुंचें जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।इधर घटना की सूचना मिलते ही हाजीपुर नगर थाने और सदर थाने की पुलिस के अलावा सदर एसडीपीओ ओम प्रकाश सदर अस्पताल पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दिया है।मृतक सदर थाना क्षेत्र के दिघी कला पूर्वी गांव निवासी युगल किशोर राय छोटे बेटे 20 वर्षीय शिवानंद कुमार बताया गया है और बीए लास्ट ईयर का एग्जाम देने के लिए गुड़गांव से घर आया था।इसी बीच रविवार की देर रात करीब डेढ बजे में बिजली कट गई थी और युवक पेशाब करने के लिए घर बाहर निकला था कि बाइक सवार तीन बदमाशों ने ताबड़तोड़ दो गोलियां चला दी। जिसमे शिवानंद कुमार को दो गोली लगी।इस संबंध में मृतक के पिता युगल किशोर राय ने बताया कि बिजली कट गया और मेरा बेटा घर में था पेशाब करने के लिए घर से जैसे ही बाहर निकला था तभी एक ही बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने गोली मार दिया।वह दिल्ली में रहकर निजी बैंक में काम कर रहा था।इस संबंध में सदर एसडीपीओ ओम प्रकाश ने बताया कि सदर थाना क्षेत्र के दिघी कलां पूर्वी वार्ड संख्या 26 में 20 साल के लड़का को गोली मार कर हत्या कर दी गई।शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा दी गई है और जो भी आवश्यक कार्रवाई है वह किया जा रहा है।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.