करुणाकर राम त्रिपाठी
परतावल, महराजगंज, उत्तर प्रदेश।
स्वतंत्रता दिवस को समर्पित हर घर तिरंगा अभियान में जनभागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज महराजगंज जिले के नगरपंचायत परतावल त्रिपाठी चौक पर स्थित पीएनके इंटरमीडिएट कालेज के बच्चों द्वारा तिरंगा यात्रा निकाला गया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य पंकज कृष्ण त्रिपाठी ने सभी बच्चों को बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत प्रत्येक नागरिक को अपने-अपने निवास और संस्थानों पर तिरंगा फहराने का अधिकार प्राप्त हुआ है, जिस के लिए हम सभी को गर्व होना चाहिए, परंतु तिरंगा, जो कि हम भारतीयों के आन-बान और शान का प्रतीक है, इसके मान सम्मान की रक्षा का दायित्व हम सबको लेना होगा। यही वास्तविक अर्थों में आजादी होगी। तिरंगा यात्रा के दौरान सुजीत विक्टर, के. के. सिंह, धर्मेंद्र चौबे, सुप्रिया सिंह, शशि गुप्ता, राघवेंद्र ओझा, करुणाकर राम त्रिपाठी, जितेन्द्र रॉय, राहुल सिंह सहित समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा तथा यात्रा में हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा भारत माता की जय का उद्घोष करते हुए अनुशासित रूप से जन-जन तक हर घर तिरंगा अभियान का प्रचार-प्रसार किया गया।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.