Tranding

बहु को मोबाइल चलाने से सास के मना करने पर बहु ने की आत्महत्या।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

एक सास ने अपनी बहू को मोबाइल चलाने से मना करने, डांटफटकार करने पर बहू ने कमरे में बंद होकर फंदे से लटककरआत्महत्या कर ली। घटना के बारे में संवाददाता को पता चला है कि जिले के चनपटिया थाना क्षेत्र के चुहडी बाजार की बताई गई है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज कर मामले के जांच पड़ताल में जुट गई है। थाना अध्यक्ष,सम्राट सिंह ने संवाददाता को बताया कि मृतका की पहचान,चनपटिया के चूहड़ी बाजार निवासी,सन्नी अबराहा के 24 पुत्री वर्षीय पत्नी,निशा सरवन के रूप में की गई है,उन्होंनेआगे बताया कि घटना की जानकारी मृतिका के मायके वालों को दे दी गई है,वे लोग सुपौल जिला के रहने वाले हैं।परिजन के शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। मिशन स्कूल के शिक्षक,सनी अब्राहा की शादी,सुपौल जिला निवासी निषाद श्रवण से 19 नवंबर 2030 को हुई थी, शादी के बाद सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा था,निशा को ज्यादा मोबाइल चलाने के लिए सास सरिता देवी ने फटकार लगाई,उसके बाद वह अपने कमरे में चली गई, जेठानी सविता देवी कपड़ा धोने चली गई,इसी बीच दाई सहुआई देवी,मालिश करने आई तो सविता ने कहा कि पहले निशा को मालिश कर दो उसके बाद निशा के कमरे में की तरफ गई,तो देखा कि कमरा अंदर से बंद है,उसने आवाज लगाई लेकिन कमरे से कोईआवाज नहीं आया,जब वह खिड़की से देखी तो निशा पंखा में फंदे से लटक रही थी, उसके बाद परिजनोंने उसे फंदे से उतरा और आनंन फानन में जीएमसीएच इलाज के लिए ले गए,जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों ने उसे मृत् घोषित कर दिया,इसके बाद पुलिस शव कोअपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करने की प्रक्रिया में जुट गई ।

Karunakar Ram Tripathi
103

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.