रिपोर्ट:विनोद विरोधी
गया।बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग को लेकर जिले के बाराचट्टी प्रखंड मुख्यालय स्थित गजरागढ बाजार में कांग्रेस के नेतृत्व में रोषपूर्ण प्रदर्शन किया गया।इस प्रर्दशन में जिला कांग्रेस कमेटी से नियुक्त प्रभारी सह मुखिया संजीव कुमार एवं प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रेवती रमण समेत सभी प्रखंड पदाधिकारी गण शामिल हुए। प्रदर्शन दिन के 12बजे प्रारंभ की गई। बिहार को विशेष राज्य के दर्जा हेतु नारों के साथ वक्ताओं ने अपनी अपनी बातें रखीं। इस प्रदर्शन में शामिल अन्य लोगों में विपिन विहारी सिंह,के डी.यादव, मनोज कुमार, पंडित जी सेवादल, कैलाश यादव,राजू मांझी, मो.सगीर अहमद, मो. कलीम वार्ड सदस्य, राकेश कुमार, राजेश यादव आदि दर्जनों कार्यकर्ता शामिल हुए।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.