करुणाकर राम त्रिपाठी
परतावल, महराजगंज, उत्तर प्रदेश।
महराजगंज जिले के नगरपंचायत परतावल में स्थित सेन्ट थॉमस जूनियर हाईस्कूल में आज 78वा स्वतंत्रता दिवस बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व सांसद प्रतिनिधि काशीनाथ सिंह ने ध्वजारोहण किया।
राष्ट्रगान के पश्चात विद्यालय के प्रवंधक बीजू मोहन ने भारत माँ को आजादी दिलाने वाले वीर अमर शहीदों के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया और सभी उपस्थित बच्चों को स्वतंत्रता दिवस पर सम्बोधित करते हुये बताया कि हमारा राष्ट्रीय ध्वज तिरँगा हम भारतीयों के आन बान और शान का प्रतीक हैं, इसके मान सम्मान की रक्षा का दायित्व हम सभी को लेना होगा यही वास्तविक शब्दों में आजादी होगी।
विद्यालय के बच्चों के द्वारा स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर तिरंगा यात्रा निकाली गई, जो विद्यालय से मुख्य चौराहे तक गई। तिरँगा यात्रा में भारत माता की जयकारों का उद्घोष करते हुए अनुशाषित रुप से किया गया।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व सांसद प्रतिनिधि काशीनाथ सिंह, डॉ. अनिरुद्ध गुप्ता, संजय जैसवाल, ओसीआर यादव, कुसपाल उपाध्याय, प्रवीण गुप्ता, गिरिजेश सिंह सहित सभी विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.