करुणाकर राम त्रिपाठी
परतावल, महराजगंज, उत्तर प्रदेश।
78 वे स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर महराजगंज जिले के नगरपंचायत परतावल त्रिपाठी चौक पर स्थित पीएनके इंटरमीडिएट कालेज पर प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी स्वतंत्रता दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
मुख्य अतिथि विद्यालय के प्रबंधक सन्तोष कृष्ण त्रिपाठी ने ध्वजारोहण किया और राष्ट्रगान के पश्चात भारत माता एवं देश को आजादी दिलाने वाले अमर वीर शहीदों के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया।
साथ ही विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं उपस्थित सभी शिक्षकगणों ने भी पुष्पांजलि अर्पित कर अमर शहीदों को नमन किया। ततपश्चात विद्यालय के बच्चों के द्वारा परेड किया गया और राष्ट्रीय ध्वज की सलामी दी गई और कुछ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम के बाद विद्यालय के प्रधानाचार्य पंकज कृष्ण त्रिपाठी ने सभी बच्चों को सम्बोधित करते हुए बताया कि तिरंगा, जो कि हम भारतीयों के आन-बान और शान का प्रतीक है, इसके मान सम्मान की रक्षा का दायित्व हम सबको लेना होगा। यही वास्तविक अर्थों में आजादी होगी।इस कार्यक्रम के दौरान मार्कण्डेय कृष्ण त्रिपाठी, सुजीत विक्टर, के. के. सिंह, धर्मेंद्र चौबे, सुप्रिया सिंह, शशि गुप्ता, राघवेंद्र ओझा, करुणाकर राम त्रिपाठी, जितेन्द्र रॉय, राहुल सिंह सहित समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.