अमित कुमार त्रिवेदी
कानपुर महानगर, उत्तर प्रदेश।
बल सदस्यों ने निकाली आकर्षक परेड,स्कूली बच्चों ने दी नृत्य की प्रस्तुति केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र पनकी के परेड ग्राउंड में 78 वां स्वतंत्रा दिवस समारोह बडी धूमधाम से मनाया गया।
कानपुर महानगर सी.आई.एस.एफ इकाई पी.टी.पी.एस पनकी में हर्ष और उल्लास के साथ 78 वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। इकाई प्रभारी उप कमांडेंट प्रशांत द्विवेदी को दिए गए सलामी शस्त्र से कार्यक्रम की शुरुआत हुई मुख्य अतिथि पी.टी.पी.एस पनकी के मुख्य महाप्रबंधक गोविन्द कुमार मिश्र ने राष्ट्रीय ध्वज का ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान के साथ तिरंगे को सलामी दी। सभी को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने आजादी के महत्व और पनकी प्रबंधन की उपलब्धियां के बारे बताया। देश की सुरक्षा में विशेष सुरक्षा प्रदान करने वाले सीआईएसफ की भूमिका की जानकारी दी परेड कमांडर उप निरीक्षक अनिल कुमार तथा उप निरीक्षक हर सिंह के नेतृत्व में पांच मजबूत टुकड़ी के साथ बहु प्रतीक्षित मार्च पास्ट प्रस्तुत किया गया,जिसमें विद्युत परिषद इंटर कॉलेज के बच्चों ने भी भाग लिया। मार्च पास्ट से सभी दर्शकगण मंत्रमुग्ध हो गए और तालियों से जवानों का उत्साहवर्धन किया। इसके उपरांत सी आई एस एफ बल सदस्यों द्वारा उच्च मानक का रिफ्लेक्स शूटिंग डेमो प्रस्तुत किया गया इसके अतिरिक्त इस कार्यक्रम का दूसरा भाग और भी शानदार था जिसमें विद्युत परिषद स्कूल के बच्चों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.