महराजगंज, उत्तर प्रदेश।
महराजगंज जिले के नगर पंचायत चौक कार्यालय परिसर में लगा आरओ वाटर एटीएम खराब पड़ा हुआ हैं । नगर पंचायत के सुहेल खान,इंदजीत,पिंटू,प्रमोद,कन्हैया,कृष्णा, आदि लोगों ने बताया कि महीनों से लगा आरओ वाटर एटीएम खराब पड़ा हुआ हैं । खराब होने की सूचना नगर पंचायत के कर्मचारियों को हैं फिर भी समय से नगर पंचायत कार्यालय द्वारा मशीन को ठीक नहीं कराया जाता है । जिसके कारण यहां के स्थानीय दुकानदारों एवं वार्डवासियों को शुद्ध पेयजल नहीं मिल पा रहा है। इसी तरह दिग्विजय नाथ इंटर कालेज चौक बाजार परिसर में भी लगा आरओ वाटर मशीन खराब पड़ा हुआ है ।जिससे छात्रों को ठंडा व स्वच्छ पेयजल नहीं मिल पा रहा है ।
इस संबंध में अपर उपजिलाधिकारी शैलेंद्र गौतम ने बताया कि मुझे वाटर एटीएम के खराब होने की कोई सूचना नहीं मिली थी अति शीघ्र ठीक करा कर स्वच्छ व शुद्ध पेयजल उपलब्ध करा दिया जायेगा ।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.