रिपोर्ट- धनंजय शर्मा
बेल्थरा रोड, बलिया। उभांव थानांतर्गत अवायां गांव निवासी गुलाब यादव पुत्र नन्हकू की 4 मार्च 2024 को दी गई नामजद तहरीर पर 6 महीने बाद उभांव पुलिस ने आज शुक्रवार को पानी के मोटर चोरों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
पुलिस द्वारा जारी बयान और वादी गुलाब यादव पुत्र नन्हकू यादव निवासी अवायां थाना उभांव जनपद बलिया के अनुसार वादी द्वारा उभांव थाने में 4 मार्च 2024 को तीन लोगों, दो अवायां और एक चौकियां गांव निवासी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराया गया था कि तीन लोग वादी के पानी के मोटर को डेढ़ बजे रात्रि में खोल ले गए जिसे मांगने पर वे धमकी देने लगे। उभांव पुलिस ने इस मामले में भारतीय दंड संहिता की धारा 379 और 506 में मुकदमा पंजीकृत कर लिया।
आज शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर उप निरीक्षक पंकज कुमार के नेतृत्व में उभांव पुलिस ने तीनों अभियुक्तों प्रवीण सिंह उर्फ करन उर्फ पुजारी पुत्र दरोगा सिंह व तेज नारायण यादव उर्फ तेजा पुत्र गोरख यादव दोनों निवासी अवायां थाना उभांव जनपद बलिया और बबलू कुमार पुत्र सुरेश राम निवासी चौकियां थाना उभांव जनपद बलिया को घाघरा नदी पुल के पास से गिरफ्तार किया गया गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से एक अदद पानी वाला मोटर व चार अदद गाड़ियों की बैटरी बरामद की गई। तीनों अभियुक्तों के ऊपर धारा 411 भारतीय दंड संहिता की बढ़ोतरी करते हुए माननीय न्यायालय भेज दिया गया।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.