शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार।
जिला के जोगापट्टी थाने में ड्यूटी के दौरान अचानक तबियत बिगड़ने से वायरलेस ऑपरेटर की देर शाम मौत हो गई।घटना के बारे में, संवाददाता को पता चला है कि वायरलेस ऑपरेटर ड्यूटी पर थे,अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी,बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े,आनन फानन में पुलिस कर्मियों ने उनको जीएमसीएच लाया,जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर देर रात गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेजअस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया।पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुड़ गई है।थानाअध्यक्ष कंचन भास्कर ने संवाददाता को बताया कि मृतक की पहचान जिले के शिकारपुर थाना क्षेत्र रोआरि गांव निवासी,वर्मा शर्मा के रूप में की गई है,उन्होंने आगे बताया कि मामले में परिजनों केआवेदन पर प्राथमिकी दर्ज करआगे की कार्रवाई की जाएगी। मृतक पुत्र,विवेक कुमार ने संवाददाता को बताया कि उसके पिता योगापट्ट थाने में वायरलेसऑपरेटर के पद पर पिछले 4 वर्षों से पदस्थापित थे।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.