बृजमनगंज, महराजगंज, उत्तर प्रदेश।
महराजगंज पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीणा द्वारा चलाये गये अभियान के निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज अतिश कुमार सिंह के कुशल मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी अनिरुद्ध कुमार सिंह के नेतृत्व में कच्ची शराब बनाने एवं बेचने का अभ्यस्त अपराधी रंगीलाल पुत्र सर्वदेव निवासी पुरन्दरपुर टोला बनियाडीह थाना बृजमनगंज जनपद महराजगंज को अन्तर्गत धारा उ0प्र0 गुण्डा नियंत्रण अधिनियम 1970 के तहत माननीय न्यायालय द्वारा आदेशित अभियुक्त को गुण्डा घोषित करते हुए 6 माह के लिए जनपद से जिला बदर किया गया।
अभियुक्त का नाम पता- रंगीलाल पुत्र सर्वदेव निवासी पुरन्दरपुर टोला बनियाडीह थाना बृजमनगंज, जनपद महराजगंज
थाना - बृजमनगंज
दिनांक- 22.08.2024
अभियुक्त का अपराधिक इतिहास-
मु0अ0सं0 189/2017 धारा 60 आबकारी अधिनियम
मु0अ0सं0 31/2019 धारा 60 आबकारी अधिनियम
मु0अ0सं0 945/2014 धारा 60(1), 60/63, आबकारी अधिनियम व 272 भादवि।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.