Tranding

जिला में लक्ष्य से दूर आयुष्मान भारत योजना।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

भारत सरकार के महत्वकांछी योजना,आयुष्मान भारत योजना केअंतर्गत गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले लोगों के लिए उनके इलाज के लिए 5 लाख तक का मुफ्त इलाज के लिए आयुष्मान भारत योजना का आयुष्मान कार्ड बनवाना अनिवार्य है,मगर इस जिले में जितना लक्ष्य निर्धारित किया गया था,वह अभी तक पूरा नहीं हो सका है,इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए जो कार्ययोजना बनाई गई थी, इसको लेकर प्रत्येक पंचायत में कॉमन सर्विस सेंटर पर आयुष्मान कार्ड बनाया जा रहा है,कुछ प्रखंडों मेंआंशिक हुआ है,शेष प्रखंडों में अभी भी निर्धारित लक्ष्य से बहुत ही कम है।जिला में यह अभियान18 जुलाई से 7अगस्त तक चलया गया,जो जिला के 1875 जनवितरण के दुकानों पर आयुष्मान कार्ड बनाए गए।

जिले में 33 लाख 43 हजार 001आयुष्मान कार्ड बनाने के लाभार्थी है,जिनकाआयुष्मान भारत योजना अंतर्गत आयुष्मान कार्ड बनाना है, मगरअभी तक जिले में अभी तक 9 लाख 7 हजार 69 लोगों का आयुष्मान कार्ड बना है। विभाग की ओर से भारत आयुष्मान योजना के अंतर्गत जिला के लिए विशेष लक्ष्य के अंतर्गत 5 लाख 3 हजार 191 लोगों का कार्ड बनाने का लक्ष्य था, जिसमें से 1लाख 54 हजार 195 लोगों का ही आयुष्मान कार्ड बन पाया है।

विशेष अभियान के लक्ष्य में से 

3 लाख 48 हजार 996 लोगों का का कार्ड नहीं बन पाए हैं।

आयुष्मान कार्ड बनाने वाले प्रखंडों में,नौतन 4838, बेतिया 2435, ठकराहा 1930, मधुबनी 1904, भितहां 1872, पीपरासी 1534,शेष प्रखंड में कार्ड बनाने की प्रक्रिया चल रही है।इस बात की जानकारी नीरज कुमार,जिला कार्यक्रम सामनवयक आयुष्मान भारत ने संवाददाता को दी है।

Karunakar Ram Tripathi
117

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.