Tranding

उत्तर प्रदेश ऑप्टोमैट्रि सोसाइटी की ओर से नौका विहार पर कैंडिल मार्च और श्रधांजलि सभा का आयोजन।

कोलकाता में डॉक्टर के हत्यारों को फांसी देने की मांग।

अंशुल वर्मा

गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।

पश्चिम बंगाल के कोलकाता में अस्पताल में काम कर रही मेडिकल स्टूडेंट के साथ हुई दरिंदगी की घटना से आहत गोरखपुर आई चिकित्सकों ने वृहस्पतिवार को कैंडल मार्च निकालकर दो मिनट मौन रहकर नौका विहार पहुंचकर श्रधांजलि दिया।

ऑप्टोमैट्रि वेलफेयर सोसाइटी की ओर से वृहस्पतिवार की देर शाम वरिष्ठ चिकित्सक। डॉ अजय श्रीवास्तव और डॉ वीके राय के नेतृत्व में डॉक्टरों ने नौका विहार से पैडलेगंज तक कैंडिल मार्च निकालकर जमकर नारेबाजी की और संगठन के बैनर तले प्रदर्शन कर रहे डॉक्टर इंसाफ के नारे लगा रहे थे। कैंडिल मार्च के बाद यह सभी लोग कैंडल हाथ में लेकर दफ़्ती पर नारे लिखकर प्रदर्शन किया। आरोपियों को भी फांसी दिए जाने की मांग की गई।कोलकाता में जूनियर डॉक्टर से दुष्कर्म के बाद हुई हत्या को लेकर देशभर के चिकित्सकों में भारी गुस्सा है। नौका विहार पर पहुंचकर कैंडिल मार्च के बाद चिकित्सकों ने दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दिया। इस दौरान डॉ केवी सिंह,डॉ अर्चना दुबे,डॉ अल्का श्रीवास्तव,डॉ राजकुमार कन्नौजिया,देव वी पांडेय, डॉ राजकुमार दास, डॉ अनुराग मणि, डॉ मुस्ताक आलम,डॉ आरएस गुप्ता, डॉ संदीप कन्नौजिया,डॉ एन के चौधरी,अनुज सिंह, अजय सिंह,राघवेंद्र मिश्रा, डाॅ. अतीक अहमद सहित अन्य चिकित्सक मौजूद रहे।

00000

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
115

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.