शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार।
स्थानीय नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत कालिबाग मोहल्ला में अवस्थित,इमामबाड़ा उर्दू गर्ल्स हाई स्कूल में,सामाजिक संस्था वर्क नेअपना 37 वां स्थापना दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया, जिसमें मानव एवं समाज के कल्याण हेतु कार्य करने वाले विभिन्न संस्थाओं के महान पुरुषों को सम्मानित किया। वर्क संस्था के उद्देश्य व क्रियाकलाप के बारे में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए संस्था के प्रतिनिधि,अब्दुल्लाह ने वर्क संस्था का परिचय देते हुए दर्शाया कि यह संस्था विगत 36 वर्षों से करुणा का कार्य कर रहा है,जैसे भूखे को भोजन कराना,जरूरतमंदों एवं नंगों को कपड़े देना,मुफ्त स्वास्थ्य शिविर लगाना, पर्यावरण के प्रति लोगों के अंदर जागृति पैदा करना, आपसी सद्वाव,संप्रदायिक सौहार्द कायम करना इस संस्था का मुख्य उद्देश्य है। इस अवसर पर वर्क के 400 कार्यकर्ताओं नेअपने शरीर के विभिन्न अंगों काअंगदान करने परअपनी सहमति जताई।उपस्थित सभी सम्मानित प्रतिनिधियों ने वर्क संस्था के उद्देश्य व कामों की भूरी भूरी प्रशंसा की। युवा टीम के मोहम्मद शाकिबआलम ने कार्यक्रम को व्यवहारित किया सम्मानित संस्थानों में,रोटी बैंक बेतिया, बगहा, रामनगर, मझौलिया, नरकटियागंज, मारवाड़ी युवा मंच,रेड क्रॉस सोसाइटी, ब्रह्माकुमारी, मारवाड़ी युवा मंच गरिमा शाखा,मदन लालपरी चैरिटेबल ट्रस्ट,नारी जीर्णोद्धार चेतना संस्थान,संकल्प 95,सौभाग्य महिला उत्थान समिति, लालबाबू प्रसाद,डॉक्टर जगमोहन कुमार,चांदना लकड़ा,मशीनरी का चैरिटी, सीक्रेट हार्ट बानूछापर, विश्वनाथ झुनझुनवाला,समग्र शिक्षक एवं विकास संस्थान ने अपनीअपनी सहभागिता निभाई।इसअवसर पर वर्क के पुरुष,महिला,युवा टीम की उपस्थित सराहनीय रही।
वर्क संस्था बेतिया शाखा के वर्क कार्यकर्ता मानवता के लिए अपनाअंगदान करने की सहमति जताई,अंगदान में शामिल कार्यकर्ताओं में, इरशादआलम,आफताब आलम,कुदसी खातून, नसीम अंसारी, तनवीर आलम,शकील हैदर,इम्तियाज नासिर,रूना निशा,मोहम्मद साकिब आलम, आरिश नाज, मोहम्मद गुफरान, इसराज आलम, मोहम्मद अब्दुल्लाह ने इस कार्यक्रम में भाग लिया।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.