Tranding

जीएमसीएच में संदिग्ध स्थिति में पड़े एक युवक के शव को कुत्ते नोच कर खा रहे थे, मानवता हुई शर्मशार।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

स्थानीय सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल के कंट्रोल रूम के पीछे संदिग्ध स्थिति में युवक का शव मिला है,शव को कुत्ते नोच रहे थे,शव की पहचान नहीं हो पाई है। ऊपरी मनजिल से गिरकर मौत की आशंका जताई जा रही है। पुलिस आसपास के लोगों से शव की पहचान करने की कोशिश कर रही है।अस्पताल नाका थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है,नाका प्रभारी राजकुमार पासवान ने संवाददाता को बताया कि जीएमसीएच में संचालित कंट्रोल रूम के पीछे एक युवक का शव संदिग्ध स्थिति में मिला,उसकी उम्र 26 साल बताई गई है,शव का पोस्टमार्टम कराकर 72 घंटे के लिएअस्पताल में रखा गया है, लोगों से उसकी पहचान कराने की कोशिश की जा रही है। अस्पताल में मौजूद लोगों से मिली जानकारी के अनुसार सिक्योरिटी गार्ड अस्पताल के पीछे गए,उसने देखा कि एक युवक का शव पड़ा हुआ है, जिसे कुत्ते नोच कर खा रहे हैं इसके बाद इसकी जानकारी अस्पताल प्रशासन को सूचना दी गई,सूचना पर पहुंचे अस्पताल प्रबंधक ने घटना की सूचना पुलिस को दी, बताया जाता है की मृत्यु युवक अस्पताल में इलाजरत था, हालांकि उसकी मौत का अब तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है,पहली नजर में अस्पताल की ऊपरी मंजिल से गिरने से मौत की बात सामने आई है।

Karunakar Ram Tripathi
107

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.